एटा, जून 9 -- गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए गो रक्षा धर्मयुद्ध यात्रा पर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वानंद का सपा कार्यकर्ताओं ने जलेसर पहुंचने पर स्वागत हुआ। उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। यात्रा के दौरान जलेसर के मां विद्या देवी गार्डन में शंकराचार्य ने कहा कि गो माता की दुर्गति के लिए केंद्र, प्रदेश की सरकार, उसके रखवाले ही जिम्मेदार हैं। गोमाता के रख वाले जब गो माता को काटने वालों से चंदा लेंगे। तब गो माता की दुर्गति ही होगी। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनंद ने उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। वोट की चोट से मौजूदा केंद्र, प्रदेश की सरकार को बताने का कार्य करें, ताकि गो माता को राष्ट्रीय सम्मान मिल सके। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने शंकराचार्य की आरती उतारी। इस दौरान...