गो माता के सम्मान में रैली निकाल पांच लाख लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा
उरई, जुलाई 27 -- उरई। संवाददाता गो माता को राष्ट्रीय माता घोषित किए जाने समेत कई प्रमुख मांगों को लेकर शहर में रैली निकाल कर कलक्टे्रट में ज्ञापन दिया गया। इसमें बड़ी संख्या में शामिल हुए गो भक्तों ने गो संरक्षण के साथ केंद्रीय गो मंत्रालय स्थापित किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। यह भी पढ़ें- गोमाता की सुरक्षा-सम्मान को उमड़ा जनसैलाब, दिया ज्ञापन गो सम्मान आह्वान अभियान गो सम्मान आह़्वान अभियान के तहत शहर में गो संभाग प्रमुख विनीता पांडेय, विहिप जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, विभाग सहमंत्री आचार्य तेजस, समाजसेविका स्वयंप्रभा दुबे के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली से पहले गो पूजन किया गया। रैली जिला परिषद रोड से होते हुए कलक्टे्रट पहुंची। रैली में गो श्रद्धालु हाथों में झंडे, बैनर, अभियान संदेशों वाले प्ले बोर्ड के साथ चल रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.