गंगापार, मई 24 -- गाय की हत्या कभी वैध नहीं हो सकती। सरकार गोमाता की रक्षा करने में विफल रहीं है। हिंदुत्ववादी सरकार सिर्फ कहने भर की हिंदुत्ववादी है उसे हिन्दुओं की पूज्य गोमाता के संरक्षण और रक्षा से कोई सरोकार नहीं है। उक्त बातें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उनके द्वारा निकाली गई गविस्टि (गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा के फूलपुर कोतवाली तिराहे पर स्वागत करने एकत्रित धर्मानुयायियों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे लोगों का विरोध करता हूं जो गोमाता के विरोधी है। आप सभी से आग्रह है कि गोमाता के रक्षा अभियान में तन मन धन से जुड़ जाएं। साथ ही उन्होंने गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की। उपस्थित धर्मानुयायियों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और मंगल आरती कर अभिनंदन किया। यह यात्रा फाफामऊ से निकल फूलपुर होते हुए प्रताप...