मथुरा, अप्रैल 22 -- गो सम्मान आह्वान अभियान की सफलता के लिए बुधवार को गो भक्तों ने वृंदावन परिक्रमा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें 27 अप्रैल को मथुरा सहित देश के विभिन्न हिस्सों में ज्ञापन देने के प्रति गो भक्तों से आह्वान किया गया। माताजी गोशाला के महासचिव एवं गो सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी ब्रजदास महाराज ने बताया कि भारत को गोहत्या के कलंक से मुक्त कराने के लिए देश के अनेक वरिष्ठ संतों ने भारत की जनता से आह्वान किया है कि सभी नागरिक भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा अपने-अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को ज्ञापन के माध्यम से प्रार्थना करें कि वो गो हत्या बंदी के लिए केंद्रीय कानून लाएं, गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कर गोचर भूमि को मुक्त करें। यह भी पढ़ें- गौ-सेवा से टल जाते हैं घर के दुख-दर्द व अकाल मृत्यु: आचार्य विश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.