सीतामढ़ी, मार्च 12 -- चोरौत। चोरौत रामबाग खेल के मैदान में आयोजित सात दिवसीय गौ पूजा के तीसरे दिन मंगलवार गौ माता सहित विभिन्न देवी-देवताओं की विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की गयी। श्री श्री 108 आर्दश गौ पूजा समिति के द्वारा आयोजित गौ पूजा में गौ माता के साथ-साथ नन्हीं सी बछिया और माता पार्वती के साथ भगवान शंकर जी, गणेश जी, लक्ष्मी जी, सरस्वती जी और संकट मोचन हनुमान जी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से कि जा रही पूजा-अर्चना से क्षेत्र में भक्ति का वातावरण बना हुआ है। वहीं संध्या काल की आरती में आसपास के क्षेत्रों से छोटी-छोटी बच्चियां आरती की थाल लेकर पूजा पंडाल में आयोजित आरती में भाग ले रही हैं। आयोजन समिति द्वारा आयोजन स्थल पर मेला का भी संचालन किया जा रहा है। इसमें छोटे-छोटे बच्चे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.