बरेली, मई 18 -- आंवला।गो तस्कर को एक माह में हाजिर न होने पर सम्पत्ति कुर्क करने का नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के नोटिस को उसके मकान पर चस्पा किया है।मोहल्ला गंज कुरेशियान के सलमान पुत्र मुन्ने उर्फ शरीक पर गो तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी दिनों से फरार चल रहा है। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रथम न्यायालय ने सलमान के खिलाफ जारी किये नोटिस में तय समय एक महीने में हाजिर न होने पर उसकी सम्पत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। न्यायालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि संबंधित व्यक्ति तय समय पर अदालत में उपस्थित नहीं होता है तो न्यायालय उसके खिलाफ एकपक्षीय कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगा। यह भी पढ़ें- अदालत में पेश न होने पर घोषित हुआ उद्घोषित अपराधी पुलिस ने कोर्ट का नोटिस उसके मकान पर चस्पा किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...