गाजीपुर, फरवरी 24 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस रविवार की रात 50 हजार के इनामी गो-तस्कर पकड़ने घर पर दबिश दी। इस दौरान वह तो नहीं मिला उसका भाई चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान गांव में हड़कंप मचा रहा। मदारीपुर गांव निवासी विशाल कुमार गो- तस्कर पर 50 हजार का इनाम है। रविवार की शाम पुलिस टीम दबिश देने उसके घर पहुंची तो उसका भाई दीपक मिला। घर के बरामदे में खड़ी बाइक के बारे में उसके भाई दीपक ने बताया कि मेरी बाइक है। पुलिस ने बाइक के नंबर प्लेट पर लिखे वाहन संख्या की जांच की तो वह वाहन कानपुर देहात का निकला। गो तस्कर तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने उसके भाई दीपक को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। कस्बा चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय ने बताया कि दीपक नंबर प्लेट बदलकर बाइक का उपयोग का रहा था। इंजन नंबर भी बाइक में नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.