रुडकी, मार्च 19 -- रुड़की। पुलिस ने गो तस्करी में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने आठ मार्च को गांव सालियर में एक घर में गोकशी की सूचना पर छापामारी का 110 किलो गोमांस बरामद किया था। साथ ही मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि एक आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने तीनों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही थी। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि गय्यूर निवासी गांव माधोपुर, रुड़की को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.