गो तस्करी का वांछित आरोपी बलिया से गिरफ्तार
गोरखपुर, नवम्बर 14 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने गो तस्करी के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी अनूप यादव को बलिया से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वह बलिया जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती बयासी का निवासी है। निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नौ सितंबर 2026 को पुलिस ने तीन पिकअप से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 12 गाय और छह बछड़ों को बरामद किया था। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अनूप यादव अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया था। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.