मथुरा, अप्रैल 18 -- गो-ग्राम परखम स्थित दीनदयाल कामधेनु गोशाला में चल रही रामकथा का शुक्रवार को पूर्णाहुति, लेजर शो एवं विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूर्णाहुति के बाद सुबह 11 बजे भगवान का भोग लगाकर भंडारा शुरू किया गया, जिसमें पूआ, सब्जी और खीर का प्रसाद तैयार किया गया। भंडारे को व्यवस्थित संचालित करने के लिए पंडाल में 10 सेक्टर बनाए गए और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली। सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से चलती रही। रामकथा समिति के अध्यक्ष जीएलए के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक, संरक्षक सतीश अवाना, उपाध्यक्ष सुरेश कौशिक, किशन चौधरी, मंत्री प्रमोद कसेरे, संयोजक उमेश शर्मा, अभिषेक गौड़, स्मारक निदेशक सोनपाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग करने वालों का आभार...