गो कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा की
अल्मोड़ा, मई 28 -- अल्मोड़ा। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेंद्र प्रसाद अणथवाल ने निराश्रित गौ कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जनपद की संचालित एवं निर्माणाधीन गौशालाओं की स्थिति, गौवंश संरक्षण, टैगिंग कार्यों तथा गौसेवकों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही गौसेवकों ने पानी की कमी, गौशालाओं के विस्तारीकरण संबंधी लंबित मामलों तथा भूसा-चारे में आग लगाने जैसी घटनाओं के बारे में जाना। यहां दया कृष्ण कांडपाल, लक्ष्मण सिंह, डीडीओ संतोष कुमार पंत, सीवीओ डॉ योगेश अग्रवाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.