बस्ती, मई 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। गो संरक्षण एवं निराश्रित गोवंशीय पशुओं के संरक्षण, संवर्धन तथा समुचित देखभाल के उद्देश्य से गठित अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। नामित नोडल अधिकारियों ने भूसा, हरा चारा एवं पेयजल की उपलब्धता संबंधी निरीक्षण आख्या प्रस्तुत की। नोडल ने आवश्यक सुधार संबंधी सुझावों से समिति को अवगत कराया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां कहीं भी व्यवस्थाओं में कमी पाई गई है, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गो संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...