गो आश्रय स्थलों में मिलीं कमियों पर डीएम नाराज
संभल, मई 20 -- जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में संचालित गौ आश्रय स्थलों का जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन कराया गया। निरीक्षण के दौरान कई गौशालाओं में गंभीर खामियां मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार जनपद के 14 गौ आश्रय स्थलों में हरे चारे की उपलब्धता नहीं पाई गई। वहीं 13 गौ आश्रय स्थलों में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए तिरपाल, टाट या अन्य समुचित व्यवस्थाएं नहीं थीं। इसके अलावा आठ गौ आश्रय स्थलों में अभिलेख और पंजिकाएं उपलब्ध नहीं मिलीं, जबकि कई स्थानों पर पंजिकाएं अधूरी पाई गईं। यह भी पढ़ें- बालाबेहट आश्रय स्थल में दम तोड़ रहे गोवंश तहसीलदार के हकीकत बताते ही भड़के डीएम निरीक्षण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.