बिजनौर, मार्च 23 -- बिजनौर। दीपक गोयल सदस्य गौ सेवा आयोग द्वारा विकास खंड नहटौर अंतर्गत अस्थाई आश्रय गौ आश्रय स्थल तुराबनगर एवं महमूदपुर बुजुर्ग और कान्हा गौ आश्रय स्थल नजीबाबाद का निरीक्षण किया गया। रविवार को गो सेवा आयोग के सदस्य द्वारा गौ आश्रय स्थलों में उच्च क्वालिटी के कैमरा लगवाये जाने एवं उन्हें 24 घंटे क्रियाशील रखने के साथ साथ इंटरनेट से कनेक्ट रखने के निर्देश दिये गये। गौ आश्रय स्थल की तार बाढ़ दुरुस्त रखने, भूसा स्टॉक बनाए जाने के निर्देश दिए गए। गोबर का निस्तारण ठीक प्रकार से करने एवं पशुओं को संतुलित आहार दिए जाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर डॉ अनुराग चौधरी पशु चिकित्साधिकारी नहटौर एवं ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...