एटा, दिसम्बर 10 -- बुधवार को कृषि विभाग ने जनेश्वर मिश्र सभागार में रबी किसान गोष्ठी एवं मिलेट्स रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने किसानों को गोधन के महत्व पर चर्चा करते हुए गोआधारिक और प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने कार्यक्रम की मुख्य थीम मिलेट्स के प्रचार-प्रसार पर जानकारी दी। केवीके वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार ने फसल अवशेष प्रबंधन पर अपने विचार साझा किए। कृषि विभाग के एसएमएस जैवेश कुमार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं फार्मर रजिस्ट्री के महत्व को बताया। पूर्व एसएमएस मोहर सिंह वर्मा ने विषमुक्त खेती पर विस्तृत जानकारी दी। आगरा से आई डाइटिशियन डॉ. उपासना सिंह ने श्री अन्न (मिलेट्स) के महत्व की जानकारी दी। केवीके आवागढ़ से डॉ. नीरज सिंह ने हेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.