गोढ़ी तालाब के पास टूटा नाला, खेतों में घुसा पानी, किसान परेशान
गोड्डा, मई 11 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि। गोड्डा शहर के गोढ़ी तालाब के समीप बना नाला बीते दिनों हुई तेज वर्षा के बाद टूट गया, जिससे आसपास के खेतों में लगातार पानी भरने लगा है। नाले का पानी सीधे किसानों की जमीन में जाने से खेती प्रभावित हो रही है और किसानों में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 7 अंतर्गत इस नाले से कई मोहल्लों का पानी गुजरता है। स्थानीय किसानों ने बताया कि जिस खेत में पानी जमा हो रहा है वहां एक एकड़ से अधिक जमीन पर फसलों की उपज होती थी, लेकिन नाला टूटने के कारण पूरी जमीन जलमग्न होने लगी है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- बरसात से पहले गोड्डा नगर परिषद ने शुरू किया विशेष सफाई अभियानस्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया मामले की जानकारी मिलने के बाद स्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.