गोग़री एसडीओ साइकिल से पहुंचे कार्यालय, ईंधन बचत का दिया संदेश
खगडि़या, जून 20 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी एसडीओ संजय कुमार शुक्रवार को 'नो व्हीकल डे' के अवसर पर साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने इस दौरान आम लोगों और अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण तथा ईंधन की बचत का संदेश दिया। प्रत्येक शुक्रवार को 'नो व्हीकल डे' के रूप में मनाया जाता है। इस दिन अधिकारियों को सरकारी वाहनों का उपयोग कर कार्यालय आने की अनुमति नहीं होती है। इसके बजाय, अधिकारी वैकल्पिक साधनों का उपयोग कर कार्यालय पहुंचते हैं। शुक्रवार को एसडीओ संजय कुमार अपने सुरक्षाकर्मी के साथ साइकिल चलाते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। उन्हें साइकिल से कार्यालय आते देख लोगों में भी उत्सुकता देखी गई। इस अवसर पर एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि वाहनों के कम उपयोग से प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे लोगों को स्वस्थ जीवनश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.