औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड में 1110 मृत राशन कार्डधारियों के नाम राशन कार्ड से हटाए जाएंगे। इस संबंध में बीएसओ अभिनीत कुमार ने बताया कि मृत व्यक्तियों की सूची प्रखंड कार्यालय, संबंधित पंचायत कार्यालयों तथा जनवितरण प्रणाली दुकानों पर चस्पा कर दी गई है। सूची पर किसी प्रकार की आपत्ति होने पर संबंधित व्यक्ति अनुमंडल कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित अवधि तक यदि कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है तो सूची में शामिल सभी 1110 व्यक्तियों को मृत मानते हुए उनके नाम राशन कार्ड से विलोपित कर दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...