गोह में हथियार व कारतूस का जखीरा मिलने से सनसनी
औरंगाबाद, जून 22 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड में हथियार एवं कारतूस का बड़ा जखीरा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से 159 जिंदा कारतूस, तीन देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, एक देशी थरनेट, सात मैगजीन तथा दो खोखा बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार युवकों में प्राणपुर गांव के दो, उपहारा थाना क्षेत्र के झारी गांव का एक तथा हसपुरा थाना क्षेत्र के रतखी गांव का एक युवक शामिल है। पुलिस का मानना है कि बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस की बरामदगी से किसी बड़ी वारदात को टालने में सफलता मिली है। यह भी पढ़ें- सहरसा: वाहन जांच में दो युवक हथियार समेत गिरफ्तार थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय से सटे एसएच-68 स्थित दामोदरपुर मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान युवको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.