औरंगाबाद, जनवरी 3 -- गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित जिरासती मंदिर के प्रांगण में देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 195वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। माली मालाकार कल्याण समिति गोह के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश भगत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सावित्री बाई फुले के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें महान समाज सुधारक बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजीत कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. आरयू कुमार, संजय सिंह, रवि कुमार, संतोष कुमार, कृष्णा भगत, अजय भगत, अशोक विश्वकर्मा, नंदकिशोर मालाकार, कपिलदेव सिंह, सुजीत कुमार, मिथुन कुमार, सुधीर कुमार, लड्डू कुमार, कामदेव विश्वकर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे। उधर, राजकीय मिडिल स्कूल बेला में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई, जहां शिक्षकों ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.