औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- गोह प्रखंड के बराही गांव निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रजभूषण शर्मा के निधन पर पेंशनर भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत शिक्षक के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वे आजीवन पेंशनर समाज के प्रखंड सचिव रहे। पेंशनरों ने कहा कि ब्रजभूषण शर्मा एक दक्ष शिक्षक होने के साथ-साथ ईमानदार छवि के व्यक्ति थे। सभा में उपाध्यक्ष कपिलदेव सिंह, कोषाध्यक्ष देवदीप राम, श्यामनारायण राम, सुरेंद्र चंद्रवंशी, अशोक सिंह, रवींद्र शर्मा, रामौतार सिंह, प्रेमलाल भगत, राजाराम चौधरी, बिन्देश्वर ठाकुर, राजा यादव, श्यामनारायण पासवान सहित कई पेंशनर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.