गोह में महुआ शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
औरंगाबाद, अप्रैल 19 -- गोह पुलिस ने हसनपुर गांव में छापेमारी कर 29 लीटर महुआ शराब के साथ स्थानीय निवासी शंकर चौहान के पुत्र रामु चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में शराब बरामद करने के साथ ही 120 लीटर जावा महुआ को भी विनष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.