औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- नल-जल योजना भी नहीं दे रही राहत गोह, संवाद सूत्र। भीषण गर्मी के कारण गोह प्रखंड में भूजल स्तर लगातार नीचे खिसक रहा है, जिससे पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पारंपरिक जलस्रोत कुएं अब लगभग समाप्त हो चुके हैं, जबकि चापाकल भी धीरे-धीरे पानी देना बंद कर रहे हैं। गैर नहरी क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर हो गई है। बक्सर, मलहद, झिकटिया, भुरकुंडा, मीरपुर, तेयाप, हथियारा, बेरका सहित कई पंचायतों में सरकारी व निजी चापाकलों से पानी कम निकल रहा है, जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- तिलौथू प्रखंड में पेयजल की किल्लत से मचा हाहाकार कई स्थानों पर नल-जल योजना भी प्रभावी नहीं है, जिसके कारण समस्या और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की कमी से दैनिक जीवन पर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.