औरंगाबाद, मई 8 -- स्कूली बस से लेकर एंबुलेंस तक जाम में फंसी, अतिक्रमण बना बड़ी समस्या फोटो- 8 मई एयूआर 13 कैप्शन- गोह एनएच-120 पर शुक्रवार को जाम में फंसी स्कूली बस गोह, संवाद सूत्र। यह भी पढ़ें- मेडिकल से झपहां तक महाजाम, ढाई घंटे रेंगते रहे वाहन जाम की गंभीरता गोह प्रखंड मुख्यालय में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। शुक्रवार को एनएच-120 एवं एसएच-68 पर भीषण जाम लगने से करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक, दोपहर 12 बजे से दो बजे तक तथा शाम चार बजे से सात बजे तक मुख्यालय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। जाम में स्कूली बसें भी घंटों फंसी रहीं, जिससे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भूख और प्यास से बच्चों की स्थिति खराब ह...