औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- एम्बुलेंस और स्कूली बसों को भी नहीं मिल रहा रास्ता, रोज घंटों ठप रहता यातायात फोटो- 25 अप्रैल एयूआर 8 कैप्शन- गोह शहीद जगतपति चौक पर जाम का नजारा गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय में जाम की समस्या लगातार बनी हुई है और घंटों तक वाहन फंसे रहने से आमजन परेशान हैं। भीषण जाम के कारण एम्बुलेंस और स्कूली बसों को भी रास्ता नहीं मिल पा रहा है, जिससे मरीजों के समय पर इलाज में बाधा आ रही है और स्कूली बच्चे भूख-प्यास से परेशान हो रहे हैं। शादी-विवाह के दिनों में वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में जाम से जूझा कलान, हाईवे पर घंटेभर फंसे वाहन मुख्यालय से गुजरने वाली एनएच-120 और एसएच-68 अतिक्रमण की चपेट में हैं। हजारों फुटपाथी दुकानदारों ने मुख्य मार्ग पर ही दुकानें लगा रखी हैं। पार्कि...