औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- तापमान में तेज गिरावट के कारण गोह में ठंड काफी बढ़ गई है और हवा में कनकनी से लोगों को घर से बाहर निकलने में भारी परेशानी हो रही है। गुरुवार को पूरे दिन धूप नहीं निकल सकी और सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर दृश्यता कम रहने से वाहन चालकों को परिचालन में कठिनाई हुई, जबकि बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। कड़ाके की ठंड शुरू होने के साथ ही कई लोगों ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की मांग प्रशासन से की है। गुरुवार को गोह में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक आसमान में कोहरा छाए रहने और तापमान में और गिरावट की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.