औरंगाबाद, अप्रैल 7 -- गोह थाना क्षेत्र के डिहूरी नहर पुल के पास स्थित एक किराना दुकान से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली है। बताया जाता है कि सोमवार की रात डिहूरी गांव निवासी अशोक कुमार की नहर पुल पर स्थित किराना दुकान के करकट की छत तोड़कर चोर दुकान में घुस गए और नगदी सहित लाखों के सामान की चोरी कर ली। सुबह होने पर दुकानदार ने दुकान खोला तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...