औरंगाबाद, अप्रैल 3 -- फोटो- 3 अप्रैल एयूआर 18 कैप्शन: एनएच-120 पर बहता नाली का पानी और विरोध जताते स्थानीय लोग गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय के मिडिल स्कूल के सामने से गुजरने वाली राष्ट्रीय राज्य मार्ग 120 पर नाली का पानी पिछले कई दिनों से बह रहा है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को भारी कठिनाई हो रही है। लगातार पानी जमने से सड़क टूटने लगी है और यातायात प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी, बृजमोहन वर्मा, रामलगन पासवान और वीरेंद्र चंद्रवंशी सहित कई लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि एनएच के किनारे बनी पक्की नाली लंबे समय से जाम है, जिसकी सफाई अधिकारी नहीं करवा पाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द नाली की सफाई नहीं कराई गई तो वे सक्षम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आंदोलन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.