औरंगाबाद, जनवरी 28 -- गोह बाजार में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में पांच दुकानों को निशाना बनाया और करीब एक लाख रुपये नगदी व कई सामान चोरी कर ले गए। शहीद जगतपति चौक स्थित मगध डेयरी की दुकान से लगभग 65 हजार रुपये, विजय मेडिकल शॉप से करीब चार हजार रुपये, गोह गोला स्थित सुधा दुग्ध डेयरी की दुकान से 12 हजार रुपये, विश्वकर्मा बॉक्स हाउस से दो हजार रुपये और चार बक्शा, खादी भंडार के बगल में रामस्वरुप फुटपाथी होटल से कुछ नगदी और बर्तन चोरी हुए। सभी दुकानों के करकट तोड़कर चोर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। गोह में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है और वे पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। गोह में मारपीट, दो महिलाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.