औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- गोह प्रखंड के राजकीय उर्दू मिडिल स्कूल जैतिया में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत पुस्तक एवं स्टेशनरी का वितरण किया गया। स्टेशनरी मिलते ही पिंकी कुमारी, रिम्शा खातून, फैजान खान, आदित्य कुमार, दीपक राज कुमार, रेहान अंसारी, तरन्नुम परवीन, सबरीन खातून, अंचली कुमारी सहित अन्य बच्चे काफी खुश दिखे। बच्चों ने खुशी जताते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। प्रभारी प्रधानाध्यापक जसीम अहमद ने बताया कि 195 बच्चों के बीच शैक्षणिक किट वितरित की गई, जिसमें कॉपी, डायरी, पुस्तक सहित अन्य शिक्षण सामग्री शामिल है। शिक्षिका फरहत बानो, बसंती कुमारी, मोआजम्मा खातून एवं श्रीनिवास कुमार ने बच्चों से प्रतिदिन ड्रेस में समय पर विद्यालय आने का आग्रह किया। शिक्षकों ने कहा कि सरकार शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए विभिन्न योजनाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.