औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित बदहाल पोखरा का गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग, औरंगाबाद के निदेशक अनुपम कुमार के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम ने पोखरा के चारों दिशाओं का अवलोकन किया और उसकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद प्रखंड कार्यालय में स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कचरे से पटी पोखरा की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। निदेशक ने कहा कि पोखरा का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पोखरा से संबंधित उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका के याचिकाकर्ता एवं जिला परिषद सब्जी मंडी के अभिकर्ता से भी बातचीत कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.