औरंगाबाद, फरवरी 26 -- गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले सात माह के दौरान दो हजार से अधिक नेत्र रोगियों का इलाज किया गया है। इस अवधि में 700 लोगों को निःशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवशंकर कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष अगस्त माह से अस्पताल में नेत्र जांच की सुविधा शुरू की गई है। अत्याधुनिक मशीन के माध्यम से मरीजों की निःशुल्क जांच की जा रही है। नेत्र सहायक सोनम कुमारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड योजना के तहत मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों से ग्रसित सौ से अधिक मरीजों का पटना में निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.