औरंगाबाद, मई 25 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक नहीं रहने से महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले वर्ष यहां कुछ महिला चिकित्सकों की पदस्थापना की गई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें हटा दिया गया। इसके कारण महिला मरीज पुरुष चिकित्सकों से इलाज कराने में असहज महसूस कर रही हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवशंकर कुमार ने बताया कि एक महिला चिकित्सक की पदस्थापना की गई थी, जिन्हें सदर अस्पताल, औरंगाबाद में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...