औरंगाबाद, अप्रैल 28 -- प्लेट की कमी से जांच बाधित, ईसीजी के लिए भी टेक्नीशियन नहीं गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक माह से अधिक समय से एक्स-रे की सुविधा बंद है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर हड्डी फ्रैक्चर के मरीजों को मजबूरन निजी एक्स-रे केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उन्हें अधिक खर्च उठाना पड़ रहा है। वहीं ईसीजी जांच के लिए भी कोई टेक्नीशियन उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण अन्य स्वास्थ्यकर्मी अनुभव के आधार पर ईसीजी कर रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवशंकर कुमार ने बताया कि एक्स-रे प्लेट खत्म हो जाने के कारण सेवा बाधित है और इसकी सूचना जिला कार्यालय को भेज दी गई है, लेकिन अब तक प्लेट उपलब्ध नहीं कराई गई है। यह भी पढ़ें- अररिया: कुर्साकां...