गोह पीएचसी की लिफ्ट लंबे समय से खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी
औरंगाबाद, जून 25 -- गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लिफ्ट लंबे समय से खराब रहने के कारण मरीजों, परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के प्रसव कक्ष, वार्ड सहित कई महत्वपूर्ण कार्यालय ऊपरी मंजिल पर संचालित हैं, जिससे लोगों को सीढ़ियों के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को अधिक कठिनाई हो रही है। वहीं अस्पताल परिसर में शौचालय का दरवाजा भी टूटा हुआ है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र की बुनियादी सुविधाओं को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक रवि प्रकाश ने बताया कि खराब लिफ्ट और अन्य समस्याओं को लेकर आवश्यक पहल की जा रही है तथा जल्द ही इनका समाधान कर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.