औरंगाबाद, मार्च 18 -- गोह प्रखंड के एक ही संस्थान में पढ़ने वाले सात छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। सफल छात्रों में विष्णु कुमार, रुद्र प्रताप सिंह, अभिजीत कुमार दांगी, एमजी निशा, कोमल राज, सुहानी कुमारी और श्रुति कुमारी शामिल हैं। सभी छात्रों को केवीएम क्लासेज के निदेशक कुंदन सिंह और राहुल सिंह ने सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। शिक्षकों ने बताया कि इनमें से कई छात्र निम्न मध्यम वर्ग तथा कुछ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। इन छात्रों ने कठिन परिश्रम और लगन से यह सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि छठी कक्षा में नामांकन के लिए परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 27 मार्च को जारी किया गया। छात्रों की सफलता से अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.