औरंगाबाद, अप्रैल 19 -- गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मिडिल स्कूल में प्रधानाध्यापक अभय कुमार एवं फोकल टीचर मो. अनवर हुसैन अंसारी की देखरेख में बाल संसद का चुनाव कराया गया। मतदान प्रक्रिया के तहत हुए चुनाव में आरोही कुमारी प्रधानमंत्री, आराध्या कुमारी उप प्रधानमंत्री, कंगन कुमारी शिक्षा मंत्री, स्नेहा कुमारी उप शिक्षा मंत्री, अनन्या कुमारी पोषण मंत्री, अंशु कुमारी उप पोषण मंत्री, विकास कुमार स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, प्रतिज्ञा कुमारी उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, नैतिक कुमार पर्यावरण मंत्री, दिव्या कुमारी उप पर्यावरण मंत्री, प्रिया कुमारी सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री, निशा कुमारी उप सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री, साधना कुमारी पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री तथा आकांक्षा कुमारी उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री चुनी गईं। चुनाव में पीठासीन पद...