औरंगाबाद, अप्रैल 2 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने आईं एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान दाउदनगर थाने के अंछा गांव निवासी भीम कुमार की पत्नी निशा कुमारी के रूप में हुई है। यह उनका पहला प्रसव था। कुछ दिनों से वह अपने मायके हमीदनगर गांव में रह रही थीं। गुरुवार को अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें गोह सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...