कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुक्रवार को फत्तेपुर गोही से सेन पश्चिम पारा को जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। यह कार्य नित्येश्वर आश्रम के महंत योगेंद्र मुनि के हाथों से कराया गया। सांगा ने बताया कि कई गांवों की जनता की मांग थी कि सड़क का चौड़ीकरण कराया जाए ताकि सड़क हादसे न हों और आवाजाही सुगम हो। चार किमी. लंबी सड़क का चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग 7.94 करोड़ रुपये की लागत से कराएगा। यहां पूर्व विधायक अजय कपूर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीरा भदौरिया, ग्राम प्रधान काजल किरन, रामनरेश सिंह, रामबली भदौरिया, भूरे सिंह, गौरी शंकर कुशवाहा, शिव बाबू साहू, इंद्रपाल पाल, विमलेश प्रजापति, रामकुमार मौर्य, राधे लाल राजपूत, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राम बहादुर कुशवाहा, पवन सिंह...