कोडरमा, मई 31 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनानगर पंचायत के मंझलानगर गांव निवासी जिलानी खान के गोहाल में शुक्रवार देर रात आग लगने से पशुचारा, एक दर्जन मुर्गियां समेत कई सामान जलकर नष्ट हो गए। वहीं बरामदे में बंधी गाय और उसका बछड़ा रस्सी तोड़कर भाग निकले, जिससे उनकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे की है। गृहस्वामी जिलानी खान ने बताया कि उनकी पत्नी की नींद कमरे में धुआं भरने के कारण खुली। बाहर निकलकर देखने पर मकान के सामने स्थित गोहाल में आग लगी हुई थी। इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पंपसेट मशीन तथा घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक गोहाल में रखा लगभग 125 लुझा पुआल (पशुचारा), करीब एक दर्जन मुर्गियां तथा...