कोडरमा, अप्रैल 24 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के गोहाल पंचायत के पास रेलवे अंडरपास निर्माण की लंबे समय से उठ रही मांग अब तेज होती नजर आ रही है। इसी क्रम में कोडरमा लोकसभा की सांसद सह महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज गोहाल के समीप पहुंचीं और प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मौके से ही रेलवे के महाप्रबंधक से फोन पर बात कर आवश्यक कार्रवाई के लिए जल्द बैठक बुलाने का निर्देश दिया। कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी और आवागमन को देखते हुए यहां अंडरपास का निर्माण बेहद जरूरी हो गया है। स्थानीय लोगों ने मंत्री को बताया कि परसाबाद स्टेशन और यदुडीह ब्लॉक हॉल्ट के बीच एक भी अंडरपास या ओवरब्रिज नहीं है, जबकि अन्य स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध है। इसके कारण लोगों को रोजाना भारी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.