महोबा, अप्रैल 3 -- राठ, संवाददाता। शुक्रवार की देर रात गोहांड के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें सवार सफाई कर्मी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और पुत्र घायल हो गए।महोबा के भीतरकोट मोहल्ला निवासी पप्पू ने बताया कि उरई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार के लोग कार से वापस लौट रहे थे। गोहांड के आगे सामने आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में कार चालक ने संतुलन खो दिया। जिससे कार सड़क किनारे पलट गई।हादसे में कार में सवार 55 वर्षीय अनवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी 45 वर्षीय पत्नी तरुन्नम और आठ वर्षीय बेटा गुफरान को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉ.दयाशंकर वर्मा ने अनवार को मृत घोषित कर दिया। अनवार सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.