लखीसराय, मई 6 -- चानन। पूर्व मध्य रेलवे के मननपुर-बंशीपुर रेल खंड स्थित गोहरी हॉल्ट पर गर्मी के शुरूआती दौर में पेयजल की किल्लत सताने लगी है। हॉल्ट पर लगे एक चापाकल से मन माफिक पानी नहीं मिल रहा है। मन माफिक पानी नहीं मिलने से लोगों को बोतल बंद पानी खरीदकर पीना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने हॉल्ट पर पेयजल की व्यवस्था मुक्कमल कराने की अपील वरीय अधिकारी से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...