वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में सपा महिला सभा ने बुधवार को शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया। सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाओं ने खाली सिलेंडर और बर्तन लेकर नारेबाजी की। महिलाओं ने मौके पर ही गोहरी जलाकर भोजन पकाने और नाले से गैस निकालने का प्रयास किया। इस दौरान हुई सभा में रीबू ने कहा कि सरकार ने देश की महिलाओं को सस्ती रसोई का सपना दिखाया था। अब गैस सिलेंडर न तो सस्ता है और न ही आसानी से उपलब्ध है। सिलेंडर के लिए महिलाएं लाइन में खड़ी होकर अपमान झेल रही हैं। सभा को महानगर अध्यक्ष संगीता पटेल,सेपुतुल यादव, संगीता सिंह, अमित पटेल, अवंतिका सिंह, रेखा खरवार, विद्या भारती, सुजाता यादव, यशोदा पटेल, काजल वर्मा, माया देवी, सीमा गुप्ता, मंजू देवी, रीना यादव, पार्वती ...