फतेहपुर, अप्रैल 29 -- अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के गोहरारी गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना को तब अंजाम दिया गया जब पूरा परिवार घर के बाहर व छत पर सो रहे थे। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
चंद्रशेखर यादव का घर गांव के रहने वाले चंद्रशेखर यादव के घर चोर छत के रास्ते दाखिल हुए और जहां से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नौ हजार की नगदी पार कर दी। पीड़िता राधा ने बताया कि रात करीब 11 बजे तक वह जाग रही थी, इसके बाद सो गई। सुबह उठने पर छत पर लगा जाल खुला मिला और अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्से का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखा मंगलसूत्र, चैन, हार, अंगूठियां, पायल, कमरबंद सहित सभी जेवरात गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.