प्रयागराज, मई 27 -- विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने गोहत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नगर को सौंपा। प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए गोवंश संरक्षण की मांग उठाई। ज्ञापन में गोतस्करी और गोहत्या रोकने के लिए कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही गोशालाओं में भ्रष्टाचार समाप्त कर गोवंशों के लिए चारा, पानी और उचित देखभाल सुनिश्चित करने की बात कही गई। लाल मणि तिवारी ने कहा कि संगठन ने 'गोरक्षक सचल दस्ते' गठित किए हैं, जो क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। यह भी पढ़ें- गोहत्या के खिलाफ बने सख्त कानून कार्यक्रम में विहिप के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...