रांची, फरवरी 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय गोस्सनर सीने फेस्ट 5.0 के आयोजन को लेकर बैठक हुई। इस दौरान फेस्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भव्य बनाने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए पैनल चर्चा, स्क्रिप्ट इंक्यूबेशन लैब, क्विज, ऑनलाइन सत्र, फैशन फोटोग्राफी कार्यशाला और नृत्य प्रस्तुतियों की रूपरेखा तैयार की गई है। महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपनी फिल्म, एल्बम, म्यूजिक वीडियो या ट्राइबल डॉक्यूमेंट्री के लिए 31 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट gossnercinefest.com पर पंजीकरण करा सकते हैं। बैठक में शिक्षक महिमा गोल्डन, अनुज कुमार, संतोष कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.