रांची, जनवरी 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग के न्यूजलेटर 'गोस्सनर टाइम्स' के दसवें संस्करण का विमोचन शुक्रवार को प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. इलानी पूर्ति ने किया। यह अंक जुलाई से दिसंबर 2025 की गतिविधियों पर आधारित है, जिसमें शैक्षणिक भ्रमण, कार्यशाला और डॉक्यूमेंट्री शूट जैसे कार्यों का विवरण है। संपादक मंडल में सेमेस्टर-4 की कशफ, साक्षी, अदिति, अमीषा, हर्ष, रश्मि, अनूप और आकाशदीप शामिल है। प्रो. पूर्ति ने विद्यार्थियों के प्रयास को सराहते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान उन्हें आगे बढ़ने का हौसला देता है। शिक्षिका महिमा गोल्डेन ने बताया कि इसका लेखन और संपादन पूरी तरह विद्यार्थियों ने किया है, जिससे उन्हें पत्रकारिता, संपादन और टीमवर्क की व्यावहारिक समझ मिली। अनूप अलेक्जेंडर ने संपादन व रश्मि ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.