रांची, फरवरी 3 -- रांची। गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग की ओर से सात दिनी वीडियो एडिटिंग कार्यशाला का आयोजन मास कम्युनिकेशन विभाग में 4 फरवरी से किया जा रहा है। इसमें प्रशिक्षक के रूप में साउंड डिजाइनर व संगीत निर्देशक तेज मुंडू और एडिटर शाहबाज अंसारी शामिल होंगे। पाठ्क्रम समन्वयक प्रो आशा रानी तिर्की ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों और अन्य सिने प्रेमियों को प्रोडक्शन की तकनीक से अवगत कराना है। इस वर्ष 9 से 11 अप्रैल तक आयोजित होने वाले अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल गोस्सनर सिने फेस्ट सबके लिए एक मंच है, जहां वे अपनी रचनात्मकता को दिखा सकते है। कार्यशाला में सॉफ्टवेयर, कटिंग, ट्रांजिशन, ऑडियो, कलर करेक्शन आदि का प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.