गोस्सनर कॉलेज में विद्यार्थियों ने फोटोग्राफी के गुर सीखे
रांची, अगस्त 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर गोस्सनर कॉलेज में बुधवार को फोटोग्राफी और फोटो पत्रकारिता विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें फोटोग्राफर मानिक बोस ने बताया कि फोटोग्राफी सिर्फ तस्वीर खींचने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी घटना, व्यक्ति या परिस्थिति को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का उचित माध्यम है। विद्यार्थियों को तस्वीरों के माध्यम से किसी घटना या समाचार को लोगों तक पहुंचाने पर भी प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के लेंस, उनके उपयोग, डीएसएलआर और मिररलेस कैमरों के बीच के अंतर और कैमरे के प्रमुख हिस्सों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- करीम सिटी कॉलेज में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफी वॉक आयोजित संचालन संतोष कुमार व तेज मुंडू ने दिया। यह भी पढ़ें- CJP क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.